सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर-शहर कूड़े के ढेर।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर-शहर कूड़े के ढेर।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर दर शहर कूड़े के ढेर लगे हुये हैं। कूड़े के ढेर के बीच से ही इंडियन नेशनल लोकदल ने राजनीति का बढि़या दाव भी निकाल लिया है।

बहादुरगढ़ में भाजपा विधायक नरेश कौषिक के दफ्तर पर इनेलो और इनसो कार्यकर्ताओं ने कूड़ा डाल दिया है। सीआईडी और पुलिस की नजरों से बचते हुये सुबह सवेरे ही ये काम किया गया। इनेलो नेता संजय दलाल और इनसो नेता आष्चर्य दलाल के साथ दर्जनभर युवाओं ने विधायक दफ्तर के ठीक बाहर ये कूड़ा डाला है। ट्रैक्टर ट्रोली में भरकर कूड़ा लाया गया और कस्सियों के सहारे यहां उतार दिया। उसके बाद सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। इनेलो नेता संजय दलाल ने दो दिन पहले सफाई कर्मचारियों को समर्थन दिया था।

साथ में ये चेतावनी भी दी थी कि अगर दो दिन में उनकी मांग नही मानी गई तो भाजपा विधायक नरेश कौषिक के दफ्तर के बाहर कूड़ा डालने का काम किया जायेगा। कूड़ा डालने के बाद इनेलो नेता संजय दलाल ने कहा कि जब पूरा शहर कूड़े के ढेर से सड़ रहा है तो भाजपा विधायक का दफ्तर साफ कैसे रह सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार के विधायक को भी ये अहसास होना चाहिये कि लोग कूड़े की सडांध में कैसे जी रहे हैं और क्यों नही सरकार सफाई कर्मचारियों की मांग पूरी करती है।

 

Leave a comment