निगम चुनाव लड़ने पर बोले दिग्विजय चौटाला।

निगम चुनाव लड़ने पर बोले दिग्विजय चौटाला।

यमुनानगर पहुंचे दिग्विजय चौटाला ने कहा कि नौ दिसंबर को नई पार्टी का गठन किया जाएगा। फिलहाल मेयर के चुनाव की तैयारियां चल रही हैंक्योंकि हमारी पार्टी का गठन नौ दिसंबर को होगा। इसलिए हमारे जो भी समर्थक मेयर का चुनाव लड़ना चाहते हैं,

उनको टिकट देने के लिए छह सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है। वहीं मेयर चुनाव के प्रत्याशियों का निर्णय लेगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पहले हरियाणा को हरि का हरियाणा कहा जाता थालेकिन आज के समय में कुछ लोगों ने प्रदेश में समस्या खड़ी कर दी है। नई पार्टी के एजेंडे के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम सिर्फ नई पार्टी तैयार कर रहे हैं, एजेंडा और विचारधार वहीं रहेगी। किसानों, महिलाओं और आम आदमी के लिए पार्टी कार्य करेगी। पहले भी हम यहीं करते थे। आगे भी लोगों की आवाज उठाई जाएगी।  उन्होंने कहा कि वह ताऊ देवीलाल के आदर्शों पर चलेंगे। चुनाव में चाची के लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने का सभी को अधिकार है।

 

Leave a comment