अजय चौटाला के निष्कासन बोले दिग्विजय चौटाला।

अजय चौटाला के निष्कासन बोले दिग्विजय चौटाला।

इनेलो के प्रधान महासचिव अजय सिंह चौटाला के पार्टी से निष्कासन पर इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने बड़ा बयान दिया है। सिरसा में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इनेलो में साजिश चल रही है।

बंद कमरों में लोग साजिश कर रहे हैं। अजय सिंह चौटाला के निष्कासन से यह षड्यंत्र और साजिश उजागर हो गई है। बंद कमरों में राजनीति करने वालों को जवाब जनता देगी। दिग्विजय ने इनेलो के वरिष्ठ नेता आर एस चौधरी पर भी निशाना साधा।  उन्होंने चौधरी को मुख्य साजिशकर्ता करार दिया। साथ ही उन्होने अभय चौटाला पर निशाना साधा और कहा कि वो इतिहास को याद कर लें । राजस्थान के संगरिया विधानसभा और 2004के लोकसभा चुनाव में उनका क्या हश्र हुआ था। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने जिला परिषद के चुनाव में अभय सिंह की धर्मपत्नी कांता चौटाला की करारी पराजय की भी चर्चा की।

Leave a comment