दिल्ली सरकार के 3 साल पूरे।

दिल्ली सरकार के 3 साल पूरे।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के आज 3 साल पूरे हो गए हैं। आज से 3 साल पहले 2015 में वैलेंटाइन डे पर 70 में से 67 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी सरकार ने शपथ ली थी।

केजरीवाल सरकार अपनी तीसरी वर्षगांठ का बाकायदा जश्न मना रही है। इस जश्न में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पूरी कैबिनेट के मंत्री बारी बारी से अपने 3 साल के कामों का बखान करेंगे। इसके बाद करीब एक घंटे आम लोगों के सवाल लिए जाएंगे। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल एक गाना भी लॉन्च करेंगे। आपको बता दें फरवरी 2015 में धमाकेदार जीत के बाद से आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा रहा है। 2015 में पार्टी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव में हिस्सा लिया तो उम्मीदवार दूसरे तीसरे और चौथे नंबर पर रहे. 2017 में पार्टी को पंजाब विधानसभा में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई जबकि गोआ विधानसभा में उसके सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। इसके बाद पार्टी की दिल्ली के राजौरी गार्डन उपचुनाव में जमानत जब्त हो गई। फिर पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव भी बड़े अंतर से बीजेपी से हार गई। 2015 के विधानसभा में 54% वोट शेयर 2017 के नगर निगम चुनाव 26% पर आ गए।

 

Leave a comment