पांच दरियाओं वाले पंजाब में गहराया जल संकट।

पांच दरियाओं वाले पंजाब में गहराया जल संकट।

पांच दरियाओं वाले पंजाब में भी पानी इंसानी पहुंच से दूर होता जा रहा है।भूजल स्तर करीब 200 फ़ीट के पास चला गया, जिसके चलते स्या पानी का संकट गहराने के साथ किसानों की समस्या बढ़ गई है।

पंजाब सरकार ने भी हालात क मद्देनजर रखते हुए, औऱ अन्नदाता की समस्या को दरकिनार करते हुए आदेश दियए हैं कि  20 जून से पहले धान की फसल की बिजाई न की जाए,  और अगर इससे पहले कोई किसान धान लगाता है तो उसपर कार्रवाई होगी, उधर खेतों में लगे ट्यूबवेलों ने भी पानी देना बंद कर दिया है, जिला संगरूर से इस संकट की शुरूआत हो गई है।दरअसल पंजाब में सबसे ज्यादा धान की खेती होती है।और धान को पानी की सबसे जियादा जरूरत होती है।पीड़ित किसानों की मानें तो सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान इस कदर फंस गया है कि ना तो वो दूसरी फसलें लगा सकता है न ये फसलें छोड़ सकता है, क्योंकि सरकार की ओर से गेहूं और धान इन दोनों फसलों का ही रेट और मंडीकरण किया गया है।ऐसे में अगरह किसान कोई दूसरा खेती करता है तो सिवाय नुकसान कते उसके हाथ कुछ नहीं आता।लेकिन गहराते जल संकट के चलते धान की खेती भी उसके लिए गले की फांस बन गई है। उधर किसानों ने हलात न सुधरने पर अगले 2 साल में हालात के और बिगड़ने की चिंता जताई है।

 

Leave a comment