शादी के बाद इस फिल्म में नज़र आंएगे दीपिका-रणवीर।

शादी के बाद इस फिल्म में नज़र आंएगे दीपिका-रणवीर।

इसी बीच अब उनकी अपकमिंग फिल्म '83'  को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। सबसे पहले आपको यह बता दें, फिल्म '83' कपिल देव की बायोपिक है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे।

बॉलीवुड के स्टार एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों लगातार अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सिम्बा को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है और तो और फिल्म में उनके अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही हैं।इस फिल्म की शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है। अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट और बाकी चीजों पर काम चल रहा है।

कपिल देव की बायोपिक '83' से जुड़ी खबर सामने कि फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण भी अहम किरदार में नजर आने वाली है। इसको लेकर अभी तक किसी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल देव की बायोपिक फिल्म में दीपिका रणवीर सिंह की पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म मेकर्स ने दीपिका पादुकोण को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है। अगर दीपिका इस फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी के रोल के लिए हां करती हैं तो इन दोनों के फैंस के लिए इससे ज्यादा ख़ुशी की खबर और क्या होगी।

वैसे आपको बता दें, अगर ऐसा होता है तो शादी के बाद यह पहली बार होगा जब रणवीर और दीपिका रियल लाइफ के साथ साथ रील लाइफ में भी पति-पत्नी की भूमिका अदा करते हुए दिखाई देंगे। आपको बता दें, रणवीर सिंह फिल्म 83 की शूटिंग इस इस महीने के यानि जनवरी के आखरी हफ्ते से शुरू कर देंगे। इसके साथ ही रणवीर अपकमिंग फिल्म गली बॉय का भी प्रमोशन करेंगे। रणवीर की यह फिल्म 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म के रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे।

Leave a comment