किनौनी चीनी मिल हादसा में मुआवजे का एलान।

किनौनी चीनी मिल हादसा में मुआवजे का एलान।

मेरठ की किनौनी चीनी मिल हादसे में प्रशासन ने मुआवजे का एलान किया हैं।मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।

वहीं इस हादसे में घायलों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान भी किया है। मुख्यमंत्री योगी ने दुर्घटना में मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।उन्होंने अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराए जाने के निर्देश भी दिए हैं।बता दें मेरठ की किनौनी शुगर मिल में शनिवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 4 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि विस्‍फोट इतना तेज था कि आसपास के दर्जनों लोग इस हादसे में झुलस गए, जिसमें कई की हालत काफी गंभीर है। घटना मेरठ के थाना क्षेत्र के किनौनी शुगर मिल की है। बजाज ग्रुप की इस शुगर मिल में सैकड़ों लोग काम करते हैं। लोगों की माने तो शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मिल में एक के बाद एक तीन धमाके हुए। वहां मौजूद कर्मियों के मुताबिक बॉयलर फटा था। जिसके बाद आग फैलती चली गई। देखते ही देखते आग ने शुगर मिल के काफी बड़े इलाके को अपने कब्‍जे में ले लिया। विस्‍फोट इतना तेज था कि आसपास के दर्जनों लोग इसमें झुलस गए।

 

Leave a comment