DC और SP के आदेश भी हुए बेअसर।

DC और SP के आदेश भी हुए बेअसर।

रेवाड़ी में उच्च अधिकारियों के आदेश भी अब बेअसर होते दिखाई दे रहे है। जिले के गांव बुढाना में जिलाधीश के आदेश के बावजूद ईट भट्ठा मालिक धड़ल्ले से भट्ठा चलाकर प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखा रहा है।

जिला प्रशासन ने गांव बुढाना में चल रहे ओमप्रकाश एंड कंपनी नामक एक भट्टे का लाइसेंस रद्द कर उसे बंद करने के आदेश दिए थे।लेकिन लाइसेंस रद्द होने के बावजूद भट्टा आज भी बदस्तूर जारी है। और भट्टा मालिक पर प्रशासन के आदेशों का कोई असर नहीं है।वहीं इस मामले में शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत पिछले दिनों जिला उपायुक्त से शिकायत की थी। जिसके बाद उपायुक्त ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए फूड सप्लाई के अधिकारियों को 3 दिन में भट्ठा बंद कराने के निर्देश दिए थे। पहले तो फूड सप्लाई ने हीं इस मामले को लटकाए रखा।  लेकिन अधिकारियों से मिलने के बाद फूड सप्लाई ने पुलिस को इस मामले में FIR करने के अर्जी लगाई। वहीं अब FIR दर्ज हुए भी करीब 15 दिन बीतने को है।इसके बावजूद पुलिस कुंभकर्णी नींद सो रही है।

 

Leave a comment