नमाज़ को लेकर विवाद।

नमाज़ को लेकर विवाद।

शीतला कॉलोनी में एक घर में लाउडस्पीकर लगाकर नमाज पढ़ने का मामला सामने आने के बाद बिल्डिंग को सील करने का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को लोगों ने कॉलोनी में धरना दिया, जिसमें भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

गुरुवार को लोगों ने खाली प्लॉटों पर नमाज पढ़ी। शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे तक सील नहीं खोलने पर लोगों ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। उधर पुलिस और प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शीतला कॉलोनी के एक मकान में तेज आवाज में स्पीकर बजाने का लोगों ने विरोध किया था। पुलिस व प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लाउडस्पीकर उतरवा लिए थे। बुधवार को नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण होने की बात कर सीलिंग की कार्रवाई की थी। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि वे कई साल से यहां नमाज पढ़ रहे हैं और मस्जिद को सील किया गया। सील खोलने को लेकर बुधवार देर शाम करीब 250 लोग अनशन पर बैठ गए।

Leave a comment