राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने दिग्गजों को दी जिम्मेदारी।

राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने दिग्गजों को दी जिम्मेदारी।

आगामी महिनों में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने चुनाव की अहम जिम्मेदारी प्रदेश के भरोसेमंद कंधों पर डाली है। कांग्रेस के संगठन महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है,

जबकि प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को चुनाव समिति की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री CPजोशी को प्रचार और प्रकाशन समिति का प्रभारी बनाया गया है। संगठन महासचिव अशोक गहलोत की तरफ से जारी सूची में बताया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव संबंधी समितियां गठित की है। पायलट के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को चुनाव समिति का सह अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें की लिस्ट में चुनाव के लिए समन्य समिति, चुनाव समिति, कैंपेन कमेटी, प्रचार और प्रकाशन समिति के साथ-साथ मीडिया और संचार समिति, अनुशासन समिति और प्रोटोकॉल समिति की घोषणा भी की गई है।

 

 

Leave a comment