कांग्रेस ने BJP पर लगाया आरोप।

कांग्रेस ने BJP पर लगाया आरोप।

हाल के चुनावों में VVMऔर VVPATका मुद्दा उठाने वाली कांग्रेस ने अब फर्जी वोटरों का आरोप लगाया है।  कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए 60 लाख फर्जी वोटर होने का दावा किया है।

कांग्रेस ने इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। पार्टी ने दिल्ली में बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये दावा किया है और सबूत पेश किए हैं। कमलनाथ ने दावा किया कि मध्यप्रदेश की आबादी 24% बढ़ी हैलेकिन मतदाताओं की संख्या में 40% इजाफा हुआ है। उन्होंने इस आंकड़े को हैरान करने वाला बताया है। साथ ही जान-बूझकर फर्जी वोटर लिस्ट बनाए जाने का आरोप लगाया है। कमलनाथ ने ये भी आरोप लगाया कि यूपी से जुड़े क्षेत्रों में कई ऐसे लोग हैं, जिनके नाम दोनों राज्यों की वोटर लिस्ट में है। इसके अलावा कई लोगों ने नाम कई अन्य सूचियों में है,, कमलनाथ ने कहा कि हमने नई वोटर लिस्ट बनाने की मांग की है। वहींज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि उन्होंने 60 लाख फर्जी मतदाता होने के सबूत के साथ चुनाव आयोग से शिकायत की है,, चुनाव आयोग ने कांग्रेस को लिस्ट में सुधार का भरोसा दिया है।

 

Leave a comment