धर्मनगरी को सीएम मनोहर लाल की सौगात।

धर्मनगरी को सीएम मनोहर लाल की सौगात।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ब्रम्हसरोवर में निरन्तर जलप्रवाह का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट पर करीब 17 से 20 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। जिसके चलते ब्रह्मसरोवर में 50 क्यूसिक पानी आएगा और 20 क्यूसिक पानी की निकासी होगी।

जिसका उपयोग खेती के लिए किया जाएगा। कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में आने वाले श्रद्धालुओं को अब सरोवर का जल स्वच्छ मिलेगा। जिसका वो अब आचमन भी कर सकेंगे। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार ये मांग थी कि ब्रह्मसरोवर में चलता पानी हो जिसको अब पूरा कर लिया गया है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने थानेसर विकास रैली में लोगों की मांग को जायज मानते हुए ब्रहमसरोवर में निरंतर जल प्रवाह योजना की घोषणा की थी, इस घोषणा के बाद फरवरी 2017 में इस परियोजना की आधारशिला रखी गई और नवम्बर 2018 में इस परियोजना को पूरा कर लिया गया है। वहीं इस परियोजना के पूरा होने पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को स्वच्छ जल की सौगात मिलेगी।

 

Leave a comment