IPL सीजन-11 के फाइनल में चेन्नई की जीत।

IPL सीजन-11 के फाइनल में चेन्नई की जीत।

चेन्नई सुपर किंग्स IPLसीजन 11 की विजेता बन गई है और उसने सनराइजर्स हैदराबाद को खिताबी जंग में 8 विकेट से हरा दिया है। अपने सातवें फाइनल में चेन्नई ने तीसरी बार IPLका खिताब अपने नाम कर लिया है।

IPLहिस्ट्री में चेन्नई, मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने तीसरी बार ये खिताब जीता है। मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015और 2017 का IPLखिताब अपने नाम किया था और ये तीनों ही खिताब उसे रोहित शर्मा की कप्तानी में मिले। रोहित के बाद अब धोनी ने भी चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार IPLचैंपियन बना दिया है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल  2010 और 2011 का खिताब अपने नाम किया था। इस खिताबी मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 178 रन बनाए और चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 179 रनों की चुनौती रखी। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने शेन वॉटसन के तूफानी शतक की बदौलत 9 गेंदें शेष रहते 181 रन बनाते हुए तीसरी बार IPLट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। बता दें शेन वॉटसन ने 57 गेंदों में ताबड़तोड़ 117 रन बनाये और नाबाद भी रहे।

 

Leave a comment