सीबीआई को मिली बड़ी कामयाबी फारुक टकला गिरफ्तार।

सीबीआई को मिली बड़ी कामयाबी फारुक टकला गिरफ्तार।

मुंबई बम ब्लास्ट 1993 के आरोपी और दाऊद के बेहद करीबी फारुक टकला को सीबीआइ ने दुबई में गिरफ्तार किया है। उसे गुरुवार को दुबई से मुंबई लाया गया है।
फारुक को दाऊद इब्राहिम का दायां हाथ बताया था। 1993 ब्लास्ट के बाद 1995 में फारुक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। मुंबई में सीबीआई फारुक टकला से पूछताछ कर रही है। 
 
फारुक ब्लास्ट के बाद ही भारत से भाग गया था। गुरुवार सुबह फारुक के एयर इंडिया के विमान से मुंबई लाया गया जिसके बाद उसे सीधे सीबीआइ ऑफिस ले जाया गया। सीबीआई उसे टाडा कोर्ट में पेश करेगी और उसकी कस्‍टडी लेने की कोशिश करेगी। सीबीआई को फारुक से कई और जानकारी मिलने की उम्‍मीद है। सीबीआई फारुक से और साथियों और दाऊद से जुड़ी जानकारी निकालने की कोशिश करेगी।कांपा नेता और वरिष्ठ आपराधिक वकील मजिद मेनन ने कहा कि फारुक टकला का वापस मुंबई आना यह तथ्य यह दर्शाता है कि उसने ट्रायल के लिए वापस आने की इच्छा व्यक्त की थी।
 
उसे निश्चित रूप से हिरासत में भेज दिया जाएगा और जमानत के बारे में कोई प्रश्न ही नहीं उठता है। अगले विकास तक वह जेल में रहेगा। दाऊद इब्राहिम के सहयोगी फारूक टकला के वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी सफलता है। फारुक 1993 में हुए मुंबई बम विस्फोटों में शामिल था। यह डी-गैंग के लिए बहुत बड़ा झटका है।बात दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन और 1993 मुंबई बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम भारत आने को तैयार है। वापसी के लिए उसने कुछ शर्तें भी रखी हैं जिसे भारत सरकार स्वीकार नहीं कर सकती। मुंबई के ठाणे कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए दाऊद के भाई इकबाल इब्राहिम कासकर के वकील केसवानी ने कहा था कि दाऊद की मांग है कि उसे सिर्फ मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा जाए क्योंकि वह सबसे सुरक्षित है।

Leave a comment