हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन हंगामे के साथ शुरू हुआ। सदन में इनेलो और कांग्रेस ने एसवाईएल का स्थगन प्रस्ताव रखा जिसे स्पीकर ने रद्द कर दिया है।
जिसके बाद इनेलो व कांग्रेस द्वारा सदन में जबरदस्त हंगामा किया गया। इनेलो विधायकों द्वारा सदन में मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। एसवाईएल पर चर्चा की मांग को लेकर इनेलो ने भी सदन से वाक आउट किया। स्पीकर कंवर पाल गुज्जर ने कांग्रेसियों से की अपील अपनी सीटों पर जाएं। स्पीकर ने कहा कॉल एटेंशन के रूप में वह कल चर्चा भी करवाएंगे। विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों द्वारा वेल में नारेबाजी की जा रही है। जिसके बाद स्पीकर ने सदन में मार्शल बुलाए अौर कांग्रेसी विधायक अपनी सीटों पर लौटे।हरियाणा विधानसभा में इनेलो अौर कांग्रेस के बाद आंगनबाड़ी वर्कर की हड़ताल का मुद्दा गूंजा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सदन में कहा कि हमारे घोषणा पत्र में कहीं भी नहीं है कि आंगनबाड़ी वर्कर को पक्का करेंगे।
पिछली सरकार ने 2014में चुनावों को लेकर इनके लिए घोषणा की लेकिन हमारी सरकार ने उन सभी घोषणा को पूरा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में केवल हरियाणा में ही आंगनबाड़ी वर्करों का वेतन सबसे ज्यादा है। पूरे देश में 10500रुपए अौर हरियाणा में 11400रुपए वेतन है। वहीं मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए CITU पर निशाना साधते हुए कहा कि वे प्रदेश में लाल रंग की बदमाशी नहीं चलने देंगे। हर किसी की सभी मांगे नहीं मानी जा सकती है। बीजेपी ने लाल झंडे वालों से कई राज्य मुक्त किए हैं। इतना ही नहीं हरियाणा में भी की कारखाने लाल जंड़े ने बंद करवाए हैं। जिसके बाद एक बार पिर से कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉक आउट किया।
Leave a comment