महिलाओं के मुद्दे पर संसद एकजुट।

महिलाओं के मुद्दे पर संसद एकजुट।

संसद के बजट सत्र के दूसरे हिस्से का आज चौथा दिन है।राज्यसभा और लोकसभा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई दी गई।

सभी सांसदों ने तालियां बजाकर सदन में मौजूद और देश-दुनिया की महिलाओं को महिला दिवस की शुभकमनाएं दीं।लोकसभा में सभापति सुमित्रा महाजन ने स्वरचित पंक्तियों के जरिए महिलाओं के इस खास दिन की बधाई दी।लेकिन इसके बाद सांसद वेल में आकर नारेबाजी करने लगे और सदन की कार्यवाही को पहले 12बजे तक और फिर दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।राज्यसभा में सभापति वेंकैया नायडू ने भी देश और दुनिया की सभी महिलाओं को सदन की ओर से महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर हंगामा कर रहे सांसदों ने अपनी सीटों पर बैठकर चर्चा में हिस्सा लिया।

parliament-budget-session-day-4-loksabha-rajyasabha-womens-dayसरकार से लेकर विपक्ष की कई महिला सांसदों और अन्य सांसदों ने इस मु्द्दे पर अपने विचार रखे.विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने महिला दिवस पर सदन के भीतर कहा कि महिला आरक्षण बिल को मेरा पूरा समर्थन है।उन्होंने कहा कि आज का दिन महिलाओं की उपलब्धियों का याद करने का है और मुझे भारत में महिलाओं की उपलब्धि देखकर गर्व होता है क्योंकि यहां महिलाओं ने कई क्षेत्रों में पुरुषों के एकाधिकार को तोड़ा है।सुषमा ने कहा कि उपलब्धियों का साथ महिलाओं के साथ हो रहा अन्याय हमें शर्मसार भी करता है।उन्होंने कहा कि आज के दिन हम संकल्प लें कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार और पूरा समाज महिलाओं के खिलाफ अन्याय को सहन नहीं करेगा।साथ ही एक आंदोलन के रूप में इसे मिलकर आगे बढ़ाना है।

 

 

Leave a comment