बिना नीति व फेंसलों के चल रही है भाजपा सरकार।

बिना नीति व फेंसलों के चल रही है भाजपा सरकार।

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने बीती एक आदेश जारी किया है, जिस के बाद से एक नया विवाद खड़ा हो गया है।इस नए आदेश की प्रति के वायरल होने के बाद राजनितिक गलियारों में इन आदेशों को लेकर खूब चर्चा गर्म है | विपक्ष ने जहां इन आदेशों को तानाशाही फरमान बताया वही सत्ता पक्ष के मंत्रियों ने इस आदेशों की सराहना करते हुए सर्कुलर रिमाइंडर बताया है। इन आदेशों के बारे में  जब मुख्य विपक्षी दल इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व पूर्व आईएएस आर एस चौधरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि क्या सरकार इतनी कमजोर हो गई है कि उन्हें इस तरह का सर्कुलर जारी करना पड़े | चौधरी ने कहा कि यह एक बेवकूफी और तानाशाही फरमान है | उन्होंने कहा कि क्या सम्मान खड़े होने से ही मिलता है क्या ? 

वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पलवल से विधायक करन दलाल ने कहा कि यह भाजपा सरकार बिनी नीति व फेंसलों के चल रही है। अधिकारियों व कर्मचारियों में कोई तालमेल नही है।सरकार हर मोर्चे पर फेल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक कर्ण दलाल ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों का सम्मान अधिकारियों को करना चाहिए, यहआदेश जारी कर बीजपी बोखलाहट दिख रही है।

Leave a comment