जिनपिंग और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता।

जिनपिंग और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के चिंगदाओ पहुंचे। वहां SCOशिखर सम्मेलन में उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

पिछले चार साल में दोनों नेताओं की ये 14वीं मुलाकात है। दोनों देशों ने दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें से एक बाढ़ के मौसम में ब्रह्मपुत्र नदी में जल-प्रवाह के स्तर से जुड़़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान का करार है।दूसरा समझौता भारत से गैर-बासमती चावल खरीद पर सहमति का है। चीन के भारत से गैर-बासमती चावल का आयात करने से व्यापार को संतुलित करने में कुछ सीमा तक मदद मिल सकती है। अभी दोनों देशो के बीच व्यापार में चीन का निर्यात बहुत अधिक है। प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग से अलग से द्विपक्षीय वार्ता के बाद इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।भारत के जल संसाधन,नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन मंत्रालय और चीन के जल संसाधन मंत्रालय के बीच हुए समझौते के तहत चीन हर साल बाढ़ के मौसम यानी 15 मई से 15 अक्तूबर के बीच ब्रह्मपुत्र नदी में जल-प्रवाह से जुड़ी सूचनाएं भारत को देगा। साथ ही बरसात के बाद मौसम में अगर इस नदी में जलस्तर परस्पर सहमति से तय सीमा से ऊपर जाता है तो उसकी भी जानकारी भारत को दी जायेगी देगा।

 

Leave a comment