भारत में पहली बार स्पॉट हुआ बजाज क्यूट।

भारत में पहली बार स्पॉट हुआ बजाज क्यूट।

 
लंबे इंतजार के बाद भारत सरकार ने आॅटो बाजार में क्वॉड्रिसाइकल्स की बिक्री अप्रूव की है। मेड इन इंडिया बजाज क्यूट क्वॉड्रिसाइकल को अब तक इंटरनैशनल बाजारों में एक्सपोर्ट किया जा रहा था।
अब यह भारत में भी बिकेगी। इसे बतौर कमर्शल वीइकल यहां बेचा जाएगा। इसे साल के अंत तक यहां लॉन्च किया जा सकता है। बजाज क्यूट के सीएनजी मॉडल की तस्वीरें सामने आई हैं और लोग इन्हें खूब पसंद भी कर रहे हैं।
 
बिल गेट्स, टाटा, अंबानी से अमिताभ और शाहरुख तक। देखें अरबपतियों की कारें बजाज क्यूट का यह सीएनजी वर्जन रेग्युलर क्यूट जैसा ही है। इसमें केवल बॉडी पेंट ग्रीन है। इसके साथ ही इसमें सीएनजी स्टिकर भी है ताकि इसे रेग्युलर वेरियंट्स से अलग दिखाया जा सके। यह पहला मौका है जब बजाज क्यूट सीएनजी को भारत में स्पॉट किया गया है। इसमें 216 सीसी, लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह क्वॉड्रिसाइकल एलपीजी में भी आएगी। सीएनजी वर्जन की टैंक क्षमता का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पेट्रोल के साथ इसका इंजन 13.5 बीएचपी का पावर और 20.6 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। ऐसा मुमकिन है कि सीएनजी वेरियंट में भी यही फिगर्स रहें। बजाज क्यूट का इलेक्ट्रिक वेरियंट भी लाने की योजना बना रही है लेकिन हाल फिलहाल यह दूर की कौड़ी लग रही है। 
 
Bajaj Qute भारतीय सड़कों पर तीन पहियों वाले आॅटो रिक्शों को रिप्लेस कर सकती है। इसमें चार लोगों के बैठने की व्यवस्था है और यह चारों तरफ दरवाजों से बंद है। ऐसे में यह तिपहिया आॅटो रिक्शों के मुकाबले कहीं अधिक सेफ है। बजाज इसे 1.5 लाख रुपये के प्राइस रेंज में लॉन्च कर सकती है। इसे प्राइवेट कार खरीदारों को नहीं दिया जाएगा। 

Leave a comment