स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल।

स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल।

हरियाणा के कैथल के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। अस्पताल को देखकर यही माना जा रहा है कि स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सारे दावे पूरी तरह से फेल हैं।

अस्पताल में किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं है। अस्पताल में ना तो डॉक्टर है और ना ही मरीज के इलाज के लिए कोई व्यवस्था। यहां तक की ना दवाइयों है और ना बेड। गर्भवती महिलाओं की बात की जाए तो उनकी हालत और भी बदतर है। ना तो ठीक से इलाज मिलता है और ना ही उनके लिए बैठने की कोई व्यवस्था है। जमीन पर बैठकर ही गर्भवती महिलाओं को घंटों इलाज के लिए इंतजार करना पड़ता है। एक बेड पर 2-2 गंभवती महिलाओं का इलाज किया जाता है। जिससे और भी ज्यादा बीमारी होने का खतरा बना रहता है। वहीं अस्प्ताल में खाली बेड की बात की गई तो पता चला कि जब तक बेड का रेजिस्ट्रेशन नहीं हो जाता। तब तक मरीज को बेड नहीं दिया जाएगा।

 

Leave a comment