महिला के साथ हुई मारपीट।

महिला के साथ हुई मारपीट।

पंजाब के जिला होशियारपुर के कस्बा माहिलपुर से एक महिला की पीटाई का मामला सामने आया है। महिला के पति पर ही अपनी पत्नी को मारने पीटने का आरोप लगा है।

महिला के परिजनों का कहना है कि करीब 8 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद महिला के बेटी होने पर उसके ससुरालवालों ने उसे परेशान करना शुरु कर दिया। और उसके पति भी कामकाज छोड़कर घर पर बैठ गया। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी से नशे के लिए पैसे मांगने शुरु कर दिए। वहीं जब उसने पैसे देने से मना कर दिया।

तो उसने अपनी पत्नी को मारना पीटना शुरु कर दिया। और उसे घर से बाहर निकाल दिया। वहीं महिला ने जब मामले की सुचना अपने परिजनों को दी तो परिजनों ने उसकी खराब हालत को देखते हुए उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।। वहीं पुलिस ने भी आरोपी पति और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 

Leave a comment