एशियाई खेल 2018 भारतीय महिला कबड्डी टीम का शानदार आगाज

एशियाई खेल 2018 भारतीय महिला कबड्डी टीम का शानदार आगाज

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेल 2018 में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की। भारत ने जापान को 31 अंक के विशाल अंतर से हराया और मुकाबला 43-12 से अपने नाम किया।

भारतीय टीम ने आधे घंटे में जापान को तीन बार ऑलआउट किया, जो मुकाबले का हाइलाइटिंग प्वाइंट भी साबित हुआ। भारत की तरफ से कप्तान पायल चौधरी, लेफ्ट डिफेंडर साक्षी कुमारी, रणदीप और रितु ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारतीय टीम शुरुआत से हावी रही। भारत ने तेज शुरुआत करते हुए 4-0 की बढ़त बनाई। इसके बाद जापान ने वापसी की और स्कोर 4-5 किया, लेकिन यहां से भारतीय टीम अलग लय में चली गई। अनुभवी डिफेंडर साक्षी मलिक ने तेजतर्रार रेड जमाकर जापान को पूरी तरह दबाव की स्थिति में ला खड़ा किया। इसका परिणाम यह रहा कि जापान की टीम वापसी नहीं कर सकी और भारत ने पहला हाफ 19-8 से अपने पक्ष में किया। इसके बाद दूसरे हाफ में भारत ने जापान की बुरी गत की। दूसरे हाफ में भारत ने 24 अंक हासिल किए जबकि जापान की टीम सिर्फ 4 अंक हासिल कर सकी। इस तरह भारत ने अपना पहला मैच 43-12 के विशाल अंतर से जीता। अब भारतीय महिला कबड्डी की टीम अपना दूसरा मुकाबला 20 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ खेलेगी।

Leave a comment