पुलवामा के त्राल में सेना ने तीन आतंकी किये ढेर।

पुलवामा के त्राल में सेना ने तीन आतंकी किये ढेर।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया। त्राल के हयाना में हुए इस एनकाउंटर में एक जवान और एक स्थानीय नागरिक घायल भी हुआ है।

सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छुपे होने की खुफिया जानकारी के बाद ऑपरेशन शुरू किया था।मुठभेड़ में 42 राष्ट्रीय राइफल का एक जवान गोली लगने से जख्मी हो गया जिसे बेस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं जावेद अहमद नाम का एक स्थानीय युवक भी गोलीबारी की चपेट में आ गया। सूत्रों के मुताबिक आतंकी आकिब हीनास के घर में छुपे हुए थे। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अब खत्म हो चुका है लेकिन इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। राज्य के DGPने सुरक्षाबलों को दो आंतकियों के मारे जाने की पुष्टि की और सुरक्षाबलों को ट्वीट कर बधाई भी दी। उन्होंने बताया कि दो आतंकी मारे गए हैं और तीसरे को घेर लिया गया है।

 

 

Leave a comment