श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में अर्जुन ने दिया परिवार का साथ।

श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में अर्जुन ने दिया परिवार का साथ।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन से हर कोई सदमे में है। उनकी मौत की खबर के बाद से ही पूरा कपूर परिवार एकजुट होकर श्रीदेवी और बोनी कपूर की दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ खड़ा है।

इस दुख की घड़ी में श्रीदेवी के सौतेले बेटे एक्टर अर्जुन कपूर का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। वह इस दुख की घड़ी में ना सिर्फ अपने पिता बोनी कपूर बल्कि अपनी दोनों सौतेली बहनों के भी साथ खड़े हैं। वह श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के दौरान हर वक्त अपने पिता का साथ देने के लिए उनके साथ-साथ नजर आए। बोनी कपूर श्रीदेवी से बेइंतहा प्यार करते थे और उनकी मौत से वह टूट से चुके हैं। इस बात को समझते हुए अर्जुन पिता का साथ देने कि लिए उनके पीछे ही नजर आए। कभी वह उन्हें संभालते तो कभी उन्हें समझाते दिखे।

श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सेलेब्स का कहना था कि अर्जुन कपूर श्रीदेवी के शव के पास ही बैठे हुए थे। वह इस दौरान काफी इमोशनल भी थे, लेकिन वह अपनी दोनों बहनों को हौसला भी देते दिखे। उन्होंने खुशी और जाह्नवी को गले लगाकर काफी देर तक समझाया। अर्जुन कपूर का उनकी सौतेली बहनों और श्रीदेवी से कुछ खास रिश्ता कभी नहीं था। इससे पहले अर्जुन कपूर को न कभी भी उनकी सौतेली बहनों के साथ देखा गया और न ही श्रीदेवी के साथ। लेकिन श्रीदेवी के जाने के बाद वह पूरे समय उनके साथ ही दिखे। वह श्रीदेवी की अंतिम यात्रा के दौरान सफेद फूलों से सजे ट्रक पर भी उनके पार्थिव शरीर के पास ही खड़े नजर आए।

 

Leave a comment