अर्जुन कपूर ने शेयर की बहनों की तस्वीरें।

अर्जुन कपूर ने शेयर की बहनों की तस्वीरें।

ऐक्ट्रेस श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद से ही अर्जुन कपूर पिता बोनी कपूर और अपनी सौतेली बहनें जाह्नवी व खुशी को लेकर काफी प्रटेक्टिव हो गए हैं।
कुछ दिनों पहले ही जाह्नवी ने इस बात का खुलासा किया था कि इस बार वह और खुशी अर्जुन कपूर को राखी बांधेंगी। उन्होंने बताया था कि यह पहली बार होगा जब दोनों बहनें अर्जुन के साथ रक्षाबंधन मनाएंगी। अब अर्जुन ने राखी से पहले अपनी बहनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें खुशी और अंशुला बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। अर्जुन ने फोटोज शेयर करते हुए दोनों को रियल शोस्टॉपर बताया। साथ ही कहा कि उन्हें अपनी दोनों बहनों पर गर्व है। इस तस्वीर को कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है जब अर्जुन ने अपनी बहनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हों। इससे पहले भी वह कई बार ऐसी फोटोज फैन्स के साथ शेयर कर चुके हैं। 
 

Leave a comment