एक और बेटी ने हरियाणा का गौरव बढ़ाया।

एक और बेटी ने हरियाणा का गौरव बढ़ाया।

हरियाणा की एक और बेटी हिमानी ने देश भर में प्रदेश का नाम रौशन किया है। बहादुरगढ़ की रहने वाली हिमानी मान का चयन भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद के लिये किया गया।

शहर के नेहरू पार्क की निवासी हिमानी मान भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गई है। हिमानी के ऑफिसर बनने पर रविवार को परिजनों ने हिमानी का अभिनंदन किया। हिमानी ने सेंट थॉमस स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई और मास्टर डिग्री अमेठी यूनिवर्सिटी से की। हिमानी अमेठी यूनिवर्सिटी में लेक्चरार भी रहीं हैं। वायु सेना में जाने के सपने को साकार करने के लिए 2017 में उन्होंने जॉब छोड़कर इंदौर से एसएसबी की कोचिंग शुरू की। अब 23 वर्षीय हिमानी मान का वायुसेना में बतौर फ्लाइंग आफिसर के पद पर चयन हो गया है। हिमानी की इस उपलब्धि पर उसके परिजन बेहद खुश हैं। रविवार को उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बता दें कि हिमानी के पिता रामप्रकाश मान नौसेना से रिटायर्ड हैं। मां गांव छारा में एएनएम हैं। भाई मर्चेंट नेवी में ऑफिसर है।

Leave a comment