फिल्म सिम्बा में अनिल कपूर की एंट्री।

फिल्म सिम्बा में अनिल कपूर की एंट्री।

बॉलिवुड के मनमौजी अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग में बिजी हैं। अब खबर है कि 'सिम्बा' में अनिल कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म में अनिल कपूर मेहमान कलाकार होंगे, लेकिन उनका रोल बहुत महत्वपूर्ण होगा।

वैसे 'सिम्बा' में बाजीराव सिंघम यानी अजय देवगन भी अपने 'सिंघम' वाले अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन का भी स्पेशल अपियरेंस ही होगा। रणवीर और निर्देशक रोहित शेट्टी के लिए 'सिम्बा' बेहद खास है। रणवीर कई बार कह चुके हैं कि वह रोहित शेट्टी जैसे निर्देशक की कमर्शल फिल्म में काम करने के लिए बनें हैं। रोहित की मानें तो उन्हें रणवीर के साथ काम करते हुए एक अलग तरह की एनर्जी मिलती है, जो दर्शकों को फिल्म में भी दिखाई देगी। शेट्टी कहते हैं, 'हम सिम्बा को लेकर बेहद कॉन्फिडेंट हैं, जो धमाल, मस्ती और एनर्जी लोग देखना चाहते हैं, वह सब इस फिल्म में होगा।आज यंग जनरेशन में रणवीर सबसे बड़े स्टार हैं। हर तरह के दर्शक रणवीर को खूब पसंद कर रहे हैं। रणवीर जितने बेहतरीन ऐक्टर हैं, उतने ही अच्छे इंसान भी हैं। मैं रणवीर का दर्शकों के साथ जो कनेक्शन देखता हूं, वह बहुत कमाल का है, ऐसा कनेक्शन शाहरुख, और सलमान जैसे सुपरस्टार का है। मेरी और रणवीर की दोस्ती एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई और तभी हमने फिल्म सिम्बा बनाने के बारे में सोचा था। रणवीर मेरे टाइप का हीरो है।

Leave a comment