एक ही छत के नीचे मिलेगी अब सभी सरकारी योजनाएं।

एक ही छत के नीचे मिलेगी अब सभी सरकारी योजनाएं।

गरीबों के लिए चलाई जा रही सभी सरकारी योजनाओं को एक छत के नीचे लाने के लिए तहसील स्तर पर ‘अंत्योदय सरल केन्द्र’ खोले जाएंगे।

ताकि उन योजनाओं का लाभ जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में की। बैठक में महिला और बाल विकास मंत्री कविता जैन और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी भी उपस्थित रहे अंत्योदय के संकल्प पर चलते हुए हरियाणा सरकार ने बड़े कदम उठाने की घोषणा की है। एक और सुधार कार्यक्रम के तहत इस विषय पर चर्चा करने के लिए 22 जिलों से आमजनों को चंडीगढ़ आमंत्रित किया गया था। यहां मुख्यमंत्री आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें गरीब के विकास पर खुल कर चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। मुख्यमंत्री ने बड़े सहज भाव से प्रदेश के कोने-कोने से आए लोगों की बातों को सुना और उनके निजी जीवन में आने वाली समस्याओं को समझते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सबका साथ-सबका विकास  के मूल मंत्र और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘अंत्योदय’ के दर्शन पर चलते हुए राज्य और लोगों की तस्वीर बदली है।

 

Leave a comment