जींद में अजय चौटाला की मीटिंग।

जींद में अजय चौटाला की मीटिंग।

देवीलाल परिवार में पिछले दो महीने से पारिवारिक और राजनीतिक विवाद चला आ रहा है। इसके बाद दोनों भाई दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला को इनेलो से बाहर निकाल दिया।

इसके बाद पैरोल पर आये अजय चौटाला को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अजय ने पार्टी में प्रधान महासचिव के पद पर रहते हुए 17 नवंबर को जींद में पार्टी पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया था। लेकिन इसके बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। लेकिन इसके बाद भी अजय और उनके बेटे दुष्यंत ने कहा कि 17 को होने वाली बैठक निश्चित तौर पर होगी। आज का दिन चौटाला परिवार के लिए बेहद अहम होने वाला है। क्योंकि विधायक नैना चौटाला ने भी अभय चौटाला पर प्रहार करते हुए कल ऐलानाबाद में नई पार्टी बनाने के संकते दिए थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इनेलो में अब बिखराव हो सकता है। इससे प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनेंगे।

 

 

Leave a comment