यमुना नदी में पलटी 14 लोगों से भरी नाव।

यमुना नदी में पलटी 14 लोगों से भरी नाव।

यूपी के प्रयागराज में यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। संगम में अस्थि विसर्जन के लिए महाराष्ट्र से आया हुआ परिवार नाव दुर्घटना का शिकार हो गया है।

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं 5 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस राहत एवं बचाव टीम के साथ मौके पर जांच में जुट गई है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौके पर पहुंचे। बता दें कि श्रद्धालु नाव के जरिए संगम से मनकामेश्वर मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कीडगंज थाना क्षेत्र के मनकामेश्वर के पास नाव में छेद हो जाने की वजह से हादसा हो गया।

Leave a comment