बाबरी मस्जिद विध्वंस की 25वीं बरसी,6 दिसंबर 1992 को गिराया गया था विवादित ढांचा।

बाबरी मस्जिद विध्वंस की 25वीं बरसी,6 दिसंबर 1992 को गिराया गया था विवादित ढांचा।

6 दिसंबर 1992 इसी दिन अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस हुआ था। आज इस घटना को 25 साल पूरे हो रहे हैं। देश में एक बार फिर राम मंदिर का मुद्दा राजनीतिक केंद्र में है। 25वीं सालगिरह को देखते हुए अयोध्या समेत पूरे उत्तर प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। विश्व हिंदू परिषद आज अयोध्या और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शौर्य दिवस मनाएगा। जिसको लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, अलर्ट भी जारी किया गया है। VHP के अलावा पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कोलकाता में इस पर रैली करेंगी। वहीं लेफ्ट पार्टियां भी बाबरी मस्जिद गिरने का विरोध करेंगी। बाबरी मस्जिद विध्वंस के 25 साल पूरे होने से पहले केंद्र ने सभी राज्यों को सतर्क रहने और शांति सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि देश में कहीं भी सांप्रदायिक तनाव की घटना ना हों। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे एक पत्र में उनसे संवेदनशील जगहों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती करने और अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है, ताकि शांति व्यवस्था में खलल डालने की किसी भी कोशिश को नाकाम किया जा सके। वहीं विध्वंस की 25वीं वर्षगांठ से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद स्वामित्व विवाद पर सुनवाई हुई। 

Leave a comment