सरकार ने 10 रुपये के प्लास्टिक नोट छापने के लिए RBI को दी मंजूरी

सरकार ने 10 रुपये के प्लास्टिक नोट छापने के लिए RBI को दी मंजूरी

भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई जल्‍द ही 10 रुपए के प्‍लास्टिक नोट ला सकता है। सरकार ने लोकसभा में बताया कि आरबीआई को इसके लिए फील्‍ड ट्रायल की अनुमति दी जा चुकी है।जल्द ही अपके जेब में रखे 10 रुपए के नोट की तस्वीर बदलने वाली है। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई जल्‍द ही 10 रुपए के प्‍लास्टिक नोट ला सकता है। सरकार ने लोकसभा में बताया कि आरबीआई को इसके लिए फील्‍ड ट्रायल की अनुमति दी जा चुकी है। शुक्रवार को वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि देश में सरकार ने पांच जगहों पर प्लास्टिक बैंक नोट्स का फील्ड ट्रायल करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक सब्सट्रैट खरीदे जाने की मंजूरी दे दी गई है। वित्त राज्य मंत्री ने ये भी कहा कि कॉटन सब्सट्रैट बैंक नोट्स के मुकाबले प्लास्टिक नोट्स की जीवन अवधि ज्यादा होती है। 

आपको बता दें कि नकली मुद्रा को रोकने के लिए इस तरह के नोट सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च किए गए थे। आज दुनियाभर के 30 देशों में प्लास्टिक करंसी सर्कुलेशन में है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के अलावा सिंगापुर इंडोनेशिया और कनाडा जैसे देश भी शामिल हैं। अभी हाल ही में ब्रिटेन ने भी 5 पाउंड के प्‍लास्टिक नोट निकाले हैं। वहां की अग्रणी बैंक बैंक ऑफ इंग्‍लैंड के मुताबिक ये नोट इतने मजबूत हैं कि इन्‍हें अगर चलती वाशिंग मशीन में भी डाल दिया जाए तो भी इन्‍हें कुछ नहीं होगा। 

Leave a comment