केरल बाढ़ से अब तक 167 लोगों की मौत।

केरल बाढ़ से अब तक 167 लोगों की मौत।

केरल पिछले 100 साल के इतिहास में सबसे विनाशकारी बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा है। बारिश और बाढ़ की वजह से जिंदगी वहां थम सी गई है।
जहां एक ओर तबाही के चलते फसल और संपत्तियों समेत कुल 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है, वहीं अब मरने वालों का आंकड़ा 167 तक पहुंच गया है। यही नहीं, मौसम विभाग के द्वारा राज्य के 14 में से 13 जिलों में फिर से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य में बर्बादी की बाढ़ ने अब तक 150 से ज्यादा जिंदगियों को निगल लिया है। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में राज्य में अब तक 167 लोगों की जान जा चुकी है। 
 
न सबके इतर एनजीओ भी बाढ़ से प्रभावित केरल में राहत और बचाव अभियान में सेना, वायुसेना, नौसेना, तटरक्षक और एनडीआरएफ की 52 टीमों के साथ शामिल हो गए हैं। हालांकि, गुरुवार को ऐसा देखने को मिला कि आपदा का स्तर इससे निपटने के प्रयासों से बहुत अधिक है। इसके अलावा सेंट्रल वॉटर कमिशन के सभी नौ फ्लड मॉनिटरिंग स्टेशनों से बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। 

Leave a comment