कपिल का ट्वीट बम- स्वास्थ्य मंत्रालय के घोटालों में केजरीवाल भी शामिल

कपिल का ट्वीट बम- स्वास्थ्य मंत्रालय के घोटालों में केजरीवाल भी शामिल

आम आदमी पार्टी (AAP) से निलंबित दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा बड़े खुलासे को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं। अपने राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार लगाने के बाद AAP के बागी कपिल मिश्रा ने अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के सहारे फिर दिल्ली के सीएम को घेरा है। शुक्रवार को एक के बाद एक ट्वीट कर उन्होंने सत्येंद्र जैन को निशाने पर लिया।कपिल मिश्रा ने अपने एक ट्वीट में लिखा है कि उऩ्हें स्वास्थ्य मंत्रालय के तीन बड़े घोटालों की जानकारी मिली है। 2-3 दिन में जनता के सामने रखूंगा। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में अरविंद केजरीवाल सीधेर तौर पर शामिल हैं। इस मामले में पुलिस में जा कर मामला भी दर्ज करवाऊंगा।

उन्होंने दोनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्येंद्र के सभी अपराधों में अरविंद केजरीवाल बराबर के हिस्सेदार हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा कि सत्येंद्र जैन के हर घोटाले व भ्रष्टाचार की केजरीवाल को न केवल जानकारी थी, बल्कि खुद सहभागी हैं।ट्वीट से सवाल उठाया कि अब दोनों में दूरी दिखाने की कोशिश की जा रही है। अब ईमानदारी का सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुका है।उन्होंने कहा कि सत्येंद्र के हटने पर अरविंद केजरीवाल को भी हटना ही पड़ेगा। ये नौटंकी इस बार नहीं चलेगी। कपिल ने सवाल किया कि अस्पतालों में दवाईंयां क्यों नहीं हैं|


Leave a comment