13,000 रेलकर्मियों की सेवाएं होंगी समाप्त।

13,000 रेलकर्मियों की सेवाएं होंगी समाप्त।

भारतीय रेलवे ने 13,000 कर्मचारियों की पहचान की है जो लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहे हैं।

इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। रेलवे के बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने संगठन का प्रदर्शन बेहतर करने, निष्ठावान और मेहनती कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक अभियान शुरू किया था। यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है। इसके अनुसार, रेलवे के विभिन्न प्रतिष्ठानों में लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों की पहचान करने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया गया।

Leave a comment