द. अफ्रीका के हाथों बुरी तरह पिटी टीम इंडिया

द. अफ्रीका के हाथों बुरी तरह पिटी टीम इंडिया

जोहांसबर्ग: दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर पहले ही वनडे में टीम इंडिया को करारी हार मिली है। वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीते के लिए 359 रनों का लक्ष्य रखाए लेकिन भारतीय टीम 217 रन बनाकर ही ढेर हो गई। पहले तो भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटा और फिर बल्लेबाजों ने लुटिया डुबो दी। भारतीय बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए और पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाए। टीम को 141 रनों से करारी हार मिली। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 65 रन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बनाए। धोनी के अलावा बाकी सभी बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया जो उस पर भारी साबित हुआ।

भारत की शुरुआत बेहद खराब और धीमी रही। सबसे पहले शिखर धवन महज 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रोहित शर्मा एक.एक रन के लिए तरस रहे थे। उन्होंने पहला रन 17वीं गेंद पर लिया। हालांकि विराट कोहली ने मैदान पर कुछ करारे शॉट जरूर जमाए लेकिन 31 रन के स्कोर पर उन्हें मैक्लारेन ने पवेलियन लौटा दिया। इसके बाद युवराज सिंह बिना खाता खोले ही बोल्ड हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा भी रन आउट हो गए। उन्होंने 43 गेंद पर केवल 18 रन ही बनाए। 16वें ओवर तक 65 रन के स्कोर पर टॉप ऑर्डर के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। उस समय टीम का स्कोर महज 65 रन था।

 

Leave a comment