रामपाल के हजारों समर्थकों के कारण जाम हुआ रोहतक शहर

रामपाल के हजारों समर्थकों के कारण जाम हुआ रोहतक शहर

रोहतक। जाट आरक्षण आंदोलन का केन्द्र रोहतक का जसिया गांव है। यही से आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जा रही है। शुक्रवार सुबह अचानक ही यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए। जानकारी के अनुसार ये सभी विवादित गुरु रामपाल के समर्थक बताए जा रहे है। इन लोगोंं का कहना है कि ये भी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में है इसलिए यहां पहुंचे है। 

इससे पहले बड़ी संख्या में समर्थकों के आने से रोहतक शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। बड़ी संख्या में शहर में ट्रैक्टर ट्रॉलियों के पहुंचने से चारों ओर जाम लग गया। इस कारण पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार हरियाणा के अतिरिक्त राजस्थान पंजाब सहित अन्य राज्यों से भी रामपाल के समर्थक रोहतक के जसिया पहुंंचे है। 

 

Leave a comment