एक साथ 104 उपग्रह भेजकर इसरो ने रचा इतिहास

एक साथ 104 उपग्रह भेजकर इसरो ने रचा इतिहास

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो ने एक साथ 104 सैटेलाइट्स को लाँच करके नया इतिहास रचा है एक अंतरिक्ष अभियान में इससे पहले इतने उपग्रह एक साथ नहीं छोड़े गए हैं इसरो का अपना रिकॉर्ड एक अभियान में 20 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने का है इसरो ने ये कारनामा 2016 में किया था इससे पहले अब तक किसी एक अभियान में सबसे ज़्यादा उपग्रह भेजने का विश्व रिकॉर्ड रूस के नाम था जिसने 2014 में एक अभियान में 37 उपग्रहों को भेजने का काम किया था|

इस अभियान में भेजे गए 104 उपग्रहों में से तीन भारत के हैं जबकि बाक़ी के 101 सैटेलाइट्स इसराइल, कज़ाख़्स्तान, नीदरलैंड, स्विटज़रलैंड और अमरीका के हैं इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए इसरो के चेयरमैन एस किरण कुमार ने मीडिया से कहा इनमें से एक उपग्रह का वजन 730 किग्रा का है जब बाक़ी के दो का वजन 19.19 किग्रा है इनके अलावा हमारे पास 600 किग्रा और वजन भेजने की क्षमता थी इसलिए हमने 101 दूसरे सैटेलाइटों को भी लाँच करने का फ़ैसला लिया|

Leave a comment