हिंद महासागर में इंडियन नेवी की बढ़ती ताकत से PAK परेशान

हिंद महासागर में इंडियन नेवी की बढ़ती ताकत से PAK परेशान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने भारत पर हिंद महासागर की सुरक्षा पर खतरा पैदा करने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा है कि भारत द्वारा परमाणु शक्ति के विस्तार से हिंद महासागर की में शांति पर उत्पन्न खतरे को लेकर चिंता जताई है। पाकिस्तान के कराची में एक अंतरारष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अजीज ने कहा कि हिंद महासागर में परमाणु परीक्षण से पूरा क्षेत्र अस्थिर होगा ये खतरा भविष्य में और बढ़ने की संभावना है|

उन्होंने सूचीबद्ध करते हुए विदेशी सेना द्वारा सैन्यीकरण सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार मिसाइल क्षमताओं को बढ़ाना को हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया है  भारत ने एक सीक्रेट न्यूक्लियर सिटी बनाई है जिसके चलते दक्षिण एशिया में रणनीतिक संतुलन बिगड़ने का खतरा है पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने आरोप लगाया है कि भारत ने परमाणु हथियारों का जखीरा जमा किया है इतना ही नहीं उनका आरोप है कि भारत ने अंतर.महाद्वीपीय मिसाइलों का परीक्षण भी किया है| 

 

Leave a comment