गुफा से बचाए गए 11 बच्चे बने भिक्षु।

गुफा से बचाए गए 11 बच्चे बने भिक्षु।

थाईलैंड की थाम लुआंग गुफा से बचाए गए 12 लड़के धीरे-धीरे अपनी सामान्य ज़िंदगी में लौट रहे हैं। मंगलवार को थाईलैंड के बौद्ध मंदिर में 12 में से 11 बच्चों के लिए धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया।

इस अनुष्ठान में  बच्चों  ने अपना सिर मुंडवाया और बौद्ध धर्म के मुताबिक कपड़े पहनें। जिसके बाद अब उन्हें बौद्ध धर्म की दीक्षा दी जाएगी। गुफा से बचाए गए 11 बच्चे सोमवार को ही बौद्ध मंदिर पहुंच गए, जहां उन्होंने प्रमुख मॉन्क का आशीर्वाद लिया। ये सभी बच्चे अंडर-16 फुटबॉल टीम के खिलाड़ी हैं। इन बच्चों के साथ उनके कोच भी मॉन्क के आदेशों का पालन करेंगे। 12 बच्चों में से एक बच्चा इस अनुष्ठान में शामिल नहीं हो रहा है, क्योंकि वह ईसाई है। इस अनुष्ठान के बाद 11 बच्चे और उनके कोच को कुल 9 दिनों तक मॉनेस्टरी में ही रहना होगा। इस दौरान ये सभी बौद्ध धर्म के नियमों और परंपरा का पालन करेंगे।

 

Leave a comment